Ticker

6/recent/ticker-posts

महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, जुलूस मार्गों का किया गया स्थलीय निरीक्षण...

रिपोर्ट-पुष्पेन्द्र सोनी
 

महोबा : जनपद में महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद महोबा में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोबा श्रीमती ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर प्रस्तावित शोभायात्रा एवं जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस के निर्धारित रूट का भ्रमण कर संवेदनशील स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों से संवाद स्थापित करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। जनपद महोबा पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments