रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की कार को ककोढ़ा कशिया के पास तेज रफ्तार इनोवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे में 33 हजार केवी लाइन का खंभा टूटकर कार पर गिर पड़ा, जिससे कार सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। संयोग अच्छा रहा कि बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार इटावा निवासी डॉ. राधेश्याम राठौर रविवार सुबह अपने परिवार की महिलाओं सीमा सिंह, आकांक्षा सिंह, आरती सिंह राठौर और गायत्री देवी के साथ कार से प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा कशिया के पास हाईवे पर पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 33 हजार केवी विद्युत लाइन का खंभा टूटकर कार पर गिर पड़ा। दुर्घटना में सीमा सिंह पत्नी डॉ. राधेश्याम राठौर, आकांक्षा सिंह, आरती सिंह राठौर, गायत्री देवी और डॉ. राधेश्याम घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इधर, सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे खंभे व तार को हटाने का कार्य शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0 Comments