Ticker

6/recent/ticker-posts

अरहर की फसल काटकर रास्ता बनाने का आरोप, पीड़ित ने लगाई कार्यवाही की गुहार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में मानिकपुर निवासी ब्रह्मपुत्र ने आरोप लगाया है कि उनके प्लाट में लगी अरहर की फसल को काटकर कुछ प्लाटरों द्वारा जबरन रास्ता बना दिया गया। पीड़ित के अनुसार उनका प्लाट अहमदपुर पावन कुशवां रेलवे फाटक के पास स्थित है, जिसमें इस समय अरहर की तैयार फसल खड़ी थी। ब्रह्मकुश का कहना है कि हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के प्लाटरों ने उनकी अनुपस्थिति में खेत में प्रवेश कर अरहर की फसल काट दी और प्लाट के बीचों-बीच रास्ते का निर्माण शुरू कर दिया। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो फसल का बड़ा हिस्सा नष्ट किया जा चुका था। इस संबंध में उन्होंने तत्काल स्थानीय थाना पूरामुफ्ती में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। वह लगातार चौकी और थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

ब्रह्मकुश ने प्रशासन से मांग की है कि दबंग प्लाटरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, अवैध रूप से बनाए जा रहे रास्ते को तत्काल हटवाया जाए तथा उनकी काटी गई फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो भविष्य में ऐसे विवाद और बढ़ सकते हैं। फिलहाल पीड़ित न्याय की उम्मीद में अधिकारियों की ओर देख रहा है।

Post a Comment

0 Comments