ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर रास्ते में पकड़कर अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह किसी काम से गांव के बाहर जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अमित नामक युवक उसे रास्ते में रोककर जबरन पकड़ लिया और अशोभनीय हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया। किसी तरह महिला वहां से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि घटना की जानकारी सास को देने के बाद वह उनके साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, जहां आरोपी और उसके परिजनों उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए तथा जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पूरामुफ्ती थाने में देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments