Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध असलहा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : जनपद में थाना पूरामुफ्ती पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भरेठा से होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पास से अरशद (39) पुत्र स्व. अस्तफा, मो. सादान (28) पुत्र स्व. बन्ने तथा मोहम्मद अशरफ (28) पुत्र स्व. अस्तफा, सभी निवासी उमरी थाना पूरामुफ्ती को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, 315 बोर तथा सात जिंदा कारतूस, 12 बोर बरामद हुए। इस बरामदगी के आधार पर थाना पूरामुफ्ती में मु.अ.सं. 22/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और पूर्व में विभिन्न थानों में इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार चौधरी (चौकी प्रभारी बमरौली), उपनिरीक्षक हंसराज सिंह (चौकी प्रभारी सल्लाहपुर), हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुभाष राम, कांस्टेबल गौरव यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments