Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दो वांछित गिरफ्तार, अपरहण करने का लगा था आरोप...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में थाना करैली पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट और जबरन कार में बैठाकर ले जाने की घटना में शामिल दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन (स्विफ्ट डिजायर) भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 29/2026 धारा 190, 191(2), 191(3), 127(2), 115(2), 351(3), 352, 140(1 बीएनएस के तहत पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोहम्मद उमर (19) पुत्र मोहम्मद रईस निवासी कसारी मसारी थाना धूमनगंज तथा सैफ (19) पुत्र अरशद खान निवासी 55/57 कसारी मसारी थाना धूमनगंज को गुरुवार को बक्सी मोढ़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नम्बर UP70CM 7713 बरामद की गई है पुलिस ने नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

रास्ते में साइड देने को लेकर हुआ था विवाद...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी श्री शाऊ पिंग छाय निवासी तुलसीपुर थाना करैली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 फरवरी को आरोपियों ने पूर्व विवाद की रंजिश में उनके साथ मारपीट की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 8 फरवरी को मालवीय समोसा सी-ब्लॉक के सामने कार को साइड देने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते 9 फरवरी को आरोपियों ने वादी को जबरन कार में बैठाकर मारपीट की और बाद में रास्ते में छोड़ दिया।

पुलिस टीम की सक्रियता...

घटना की सूचना मिलते ही करैली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। संयुक्त कार्रवाई में करैली थाना पुलिस व एसओजी नगर टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments