Ticker

6/recent/ticker-posts

आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में लगा जांच शिविर, शुगर के मरीजों की निशुल्क हुई जांच...

रिपोर्ट-राजकुमार

प्रयागराज : जनपद के पूरामुफ्ती क्षेत्र स्थित मनौरी रोड, विजय नगर में आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा शुक्रवार को निःशुल्क शुगर (HbA1c) जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर दिनांक 13 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुआ। जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी शुगर की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार के लिए प्रेरित करना था। HbA1c जांच के माध्यम से मरीजों के पिछले तीन महीनों के औसत ब्लड शुगर स्तर की जानकारी प्राप्त की गई।

जिससे मधुमेह की स्थिति का सटीक आकलन संभव हो सका। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को खान-पान में संतुलन, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. विजय कुशवाहा ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नियमित जांच और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस दौरान डॉ. कुमार सौरव, सीएमपी सोनू वर्मा, जीएनएम राधा सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना की और इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments