रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाना पिपरी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नासीरपुर निवासी सन्नी परिवर्तित नाम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 6 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री लाली परिवर्तित नाम को गांव के ही संजय निषाद पुत्र मंगला प्रसाद बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद पीड़ित पिता ने 7 फरवरी 2026 को थाना पिपरी पहुंचकर लिखित तहरीर दी और बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
वहीं थाना अध्यक्ष ने मामले में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments