ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में कौशाम्बी की सीमा पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) में कक्षा 12वीं के विज्ञान, कॉमर्स, आर्ट्स एवं अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए परम्परागत, संस्कारयुक्त एवं दिव्य-भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 9वीं एवं 11वीं की छात्राओं तथा शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय द्वार पर भव्य स्वागत से हुई, जहां कक्षा 9वीं एवं 11वीं की छात्राओं ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर तथा दही-पीड़ा खिलाकर मुंह मीठा कर अभिनंदन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला (सलाहकार सदस्य, रेलवे बोर्ड, भारत सरकार) का स्वागत छात्र कृष्णा सेन द्वारा बुके भेंट कर किया गया। डॉ. शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें विभिन्न प्रदेशों की झांकियां, शिक्षा की महत्ता पर आधारित कार्यक्रम, देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहे।
विद्यालय के हाउस प्रभारियों—सविता प्रजापति, पिंकी यादव, प्रिया शर्मा एवं शिवांगी राठौर—ने अपने-अपने हाउस के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। हाउस प्रभारी माला पटेल ने एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी। शिक्षकगण जयंत पाण्डेय, दिनेश कुमार यादव, अशफाक अहमद, गौरव सिंह, हेमंत मौर्य सहित अन्य शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष टिप्स दिए। मुख्य अतिथि डॉ. शुक्ला ने विद्यालय के 25 वर्षों के उत्कृष्ट बोर्ड परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं आईआईटी, एमबीबीएस, नीट सहित विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर देश-विदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं।
समारोह में आदित्य चौरसिया, वैभव पटेल, जया केशरवानी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्र कृष्णा सेन एवं छात्रा कशब को ‘पी.पी.एस. लाइफटाइम अचीवर अवार्ड’ प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय के टॉप-20 विद्यार्थियों—कशब, कृष्णा सेन, आदित्य चौरसिया, वैभव पटेल, अनिकेत, अंश केशरवानी, मुस्कान केशरवानी, ललिता सोनी, जया केशरवानी, मानशी केशरवानी, मोहम्मद हिफजान, मोहम्मद कैफ, उज्ज्वल पाण्डेय, मोहम्मद शहजेब, नीलू कुमारी, पायल कुमारी, तनू शर्मा, सेराज अहमद, मोहम्मद अर्शिद सिद्दकी, वैभव केशरवानी आदि को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि आईसीआई टॉपर एवं डिप्टी डायरेक्टर प्रहस्त शुक्ला ने विद्यार्थियों को भविष्य की योजनाओं एवं लक्ष्य निर्धारण पर मार्गदर्शन दिया। वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला पाण्डेय एवं एजुकेशन इंचार्ज अंजू दीक्षित ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन गणित शिक्षक जितेंद्र वर्मा ने किया। इस दौरान एनसीसी विंग के कैडेट्स को रैंक एवं विशेष अलंकरण भी प्रदान किए गए। अंत में क्रीड़ा शिक्षक जगदीश कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में मंजीत सर, धर्मनारायण यादव, अनुज सिंह, रिजवाना हसन, जेहरा मैम, मुस्कान, संध्या मैम, अर्चना शर्मा, चन्द्रकान्ता मैम, रुपल केशरवानी, अर्पिता केशरवानी, नीता यादव, अक्शा मैम, रजिया मैम, रेखा मैम सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विदाई समारोह ने विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास को नई दिशा दी।
0 Comments