रिपोर्ट-घनश्याम कुमार
प्रयागराज : जिले के सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस में विश्व पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी ने कहा कि विश्व पत्रकार महासंघ हमेशा से पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर संगठन जल्द ही नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा। इसी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने और पत्रकार साथियों के सुझाव लेने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है।
संघ की राष्ट्रीय महासचिव गीता शुक्ला ने कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष पत्रकारों की मांगों को मजबूती से रखने के लिए जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें देशभर के पत्रकार शामिल होंगे। बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी अपनी-अपनी राय और सुझाव साझा किए तथा संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कौशाम्बी जिला अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह, राकेश दिवाकर, अनूप केसरवानी, कुलदीप सिंह खालसा, घनश्याम कुमार, महेंद्र प्रताप, आरके राठौर, विनय केसरवानी, श्याम पाल, दिनेश सोनकर, गोपाल सिंह, बी.एन. तिवारी समेत सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह ने किया।
0 Comments