Ticker

6/recent/ticker-posts

मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरहान से रचाई शादी, कुंभ मेले में माला बेचकर हुई थी फेमस...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


लखनऊ : महाकुंभ 2025 के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्य प्रदेश की युवती मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों के अनुसार मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरहान (या फरमान) खान से शादी कर ली है। दोनों की शादी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मोनालिसा और फरहान एक मंदिर में दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित एक मंदिर में विवाह किया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोसले की मुलाकात केरल निवासी फरहान खान से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और करीब डेढ़ साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

हालांकि दोनों के परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। परिवारों की नाराजगी को देखते हुए दोनों ने केरल जाकर मंदिर में शादी कर ली। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर केरल पुलिस से संपर्क किया और सुरक्षा की मांग की है। गौरतलब है कि साल 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान मोनालिसा उस समय चर्चा में आई थीं, जब माला बेचते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उनकी सादगी और खूबसूरती की वजह से वह देखते ही देखते इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर भी मिलने लगे थे।

बताया जा रहा है कि मोनालिसा जल्द ही बड़े पर्दे पर भी डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं उनकी शादी की खबर और वायरल वीडियो ने एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस शादी को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments