Ticker

6/recent/ticker-posts

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने बताया काफी दिनों से थी बीमार...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 


कौशाम्बी : जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव में एक किशोरी द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कसिया पश्चिम गांव निवासी राजेन्द्र पुत्र राम विश्राम ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय बहन आरती देवी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। परिजनों के मुताबिक आरती कुछ समय से बीमार चल रही थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से भी परेशान बताई जा रही थी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता अपने हमराह कांस्टेबल आलोक मौर्या और महिला कांस्टेबल ज्योत्सना के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चरी भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। थानाध्यक्ष कोखराज ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है। 

Post a Comment

0 Comments