Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा का हत्यारा कलयुगी पोता गिरफ्तार, सैनी पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर भेजा जेल...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में जमीन और पैसों के लालच में पोते द्वारा अपने ही बाबा की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को ग्राम रामपुर धमावां निवासी गुलजारा देवी ने थाना सैनी में सूचना दी कि उनके नाती नितिन कुमार ने उनके पति बाबूलाल की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना सैनी में मुकदमा संख्या 79/26 धारा 103(1) व 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही थाना सैनी पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि स्थानीय पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी कराई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को थाना सैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी नितिन कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी रामपुर धमावां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने बाबा से जमीन बेचकर पैसे मांग रहा था। बाबा द्वारा जमीन बेचने से इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने हथियारों को पास के गेहूं के खेत में छिपा दिया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड बरामद कर ली है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments