Ticker

6/recent/ticker-posts

खान निरीक्षक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कसेंदा पेट्रोल पंप पर हुई थी मारपीट...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र में खान निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह और उनकी टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 मार्च 2026 की है, जब खान निरीक्षक अपनी टीम के साथ अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ अभियान चला रहे थे। तहसील चायल क्षेत्र के कसेंदा स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोड मोरम लदे वाहनों को रोका गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालकों ने अपने ट्रक पेट्रोल पंप पर खड़े कर दिए और जब उनसे दस्तावेज मांगे गए, तो वाहन चालकों, पेट्रोल पंप मालिक और अन्य लोगों ने मिलकर चेकिंग टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में खान निरीक्षक सहित टीम के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के संबंध में पिपरी थाने में मु0अ0सं0 69/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को 30 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी क्रम में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी हरिओम कुमार साहू पुत्र शीतला प्रसाद साहू, निवासी ग्राम भरहा थाना करछना जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments