Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रभारी मंत्री द्वारा होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास, जिले में 284 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक कार्यालय...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : प्रदेश सरकार के माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने महिला थाना के पास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड्स जवानों के हित में वर्दी भत्ता, दैनिक भत्ता और ट्रेनिंग भत्ता सहित कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। साथ ही सभी जवानों को शत-प्रतिशत ड्यूटी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में सुगमता आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय भवन का निर्माण लगभग 284.46 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विनोद कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैय्या संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments