रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : मंझनपुर कस्बे स्थित संगम हीरो बाइक एजेंसी में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एजेंसी का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि एजेंसी में खड़ी कई नई बाइकें, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तथा स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments