Ticker

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र में कमाने गये मजदूर की मौत, गांव में मचा कोहराम...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी एक मजदूर की महाराष्ट्र में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार लालापुर गांव निवासी 55 वर्षीय लालमन यादव पुत्र स्वर्गीय राम लौटन पिछले दो माह से महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित 1 नम्बर बेबस चौक की एक डेरी में रहकर दुहाई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह रोज की तरह भैंस का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। डेरी में मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

रविवार को लालमन यादव का शव उनके पैतृक गांव लालापुर लाया गया। शव घर पहुंचते ही पत्नी विमला समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मृतक की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments