Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रेक फेल होने से उल्टा दौड़ा बालू लदा डंफर, मनौरी में कई वाहन क्षतिग्रस्त...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी‌ : पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरलोड बालू लदा एक डंफर ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने के कारण पीछे की ओर तेजी से दौड़ने लगा। हादसे में कई ई-रिक्शा और अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंफर ट्रक रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ रहा था, तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर तेजी से उतरने लगा। ट्रक को अपनी ओर आता देख ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए लोग चलते वाहनों से कूदकर भागने लगे। हादसे के दौरान कई ई-रिक्शा और अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आ गए।

जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। एक बोलेरो वाहन ट्रक के सामने आ जाने से डंफर रुक गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ओवरब्रिज पर यातायात सुचारु कराने में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments