रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : बदनपुर घाट ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सतर्कता से 40 दिनों से लापता एक विक्षिप्त युवक को उसके परिजनों से मिलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को बदनपुर घाट पर ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल अंकित श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल ओमप्रकाश को मंदिर के पास एक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ व्यक्ति मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राकेश निषाद पुत्र राम सेवक निवासी छतनाग, थाना झूंसी, प्रयागराज बताया। पुलिस ने सी-प्लान ऐप की मदद से गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर प्राप्त कर संपर्क किया। इसके बाद युवक के रिश्तेदार (जीजा) जितेंद्र निषाद पुत्र मिश्री लाल निवासी सालोरी, प्रयागराज का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया गया और चौकी हर्रायपुर बुलाया गया।
रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि राकेश निषाद मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पिछले करीब 40 दिनों से लापता था। परिवार द्वारा उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। पहचान और आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने राकेश निषाद को सकुशल उसके रिश्तेदार जितेंद्र निषाद के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने युवक को सुरक्षित मिलाने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
0 Comments