Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, पुलिस के गोताखोरों द्वारा तलाश जारी...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 


कौशाम्बी : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी निलेश पुत्र ज्ञानचंद्र उर्म, उम्र लगभग 15 वर्ष, रविवार सुबह बकरी चराने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि उजिहनी घाट के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किशोर के डूबने की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची संदीपन घाट थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। बताया जाता है कि निलेश कक्षा नौ का छात्र है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments