रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : आगामी मुहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले 170वें दुलदुल घोड़ा जुलूस एवं ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली चरखारी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक दुबे ने की। बैठक में नगर एवं क्षेत्र के समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों, व्यापारियों तथा गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए सीओ दीपक दुबे ने कहा कि महोबा की गंगा-जमुनी तहजीब प्रदेश भर में मिसाल है। सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं तथा शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करें। एसएचओ चरखारी बीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दुलदुल घोड़ा जुलूस और ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने अथवा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, दुलदुल समिति अध्यक्ष न्याज अहमद मोनू, युवराज सेंगर, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले, ग्राम प्रधान भान सिंह, मान सिंह कुशवाहा, अनामत सौदागर, हाजी ताजुद्दीन, मुस्ताक मंसूरी, कैलाश ताम्रकार, रामजी सोनी, पालिका के वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खां, विद्युत विभाग के सतीश सेन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments