Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 93 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को मिली एक लाख की सहायता...

रिपोर्ट-इरसाद हुसैन 

महोबा : जनपद महोबा में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 93 जोड़ों ने वैदिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया। नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। योजना के तहत प्रत्येक पात्र जोड़े के लिए कन्या के बैंक खाते में 64,000, उपहार सामग्री हेतु 21,000 तथा कार्यक्रम आयोजन हेतु 15,000 की व्यवस्था की गई। इस प्रकार प्रत्येक जोड़े पर शासन द्वारा कुल 1,00,000 व्यय किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर जेपी अनुरागी, मोहनलाल कुशवाहा, संतोष चौरसिया, रणविजय सिंह, भागीरथ नगायच सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य कोषाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी सहभागिता की। प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
यदि

Post a Comment

0 Comments