Ticker

6/recent/ticker-posts

हाईवे किनारे पंचर बनाते समय हुआ बड़ा हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से चार की मौत...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित कंगन होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे चारपाई लदी एक पिकअप का टायर पंचर हो गया था। पिकअप चालक और उसके साथी सड़क किनारे वाहन का पंचर ठीक करा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में साबिर, अकबर, अनवर और एहसान गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनी थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments