Ticker

6/recent/ticker-posts

बम्हरौली बमकांड में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मामले में दो वांछित आरोपीयों को किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट-राजकुमार

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आपराधिक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार थाना पूरामुफ्ती में दर्ज मुकदमा संख्या 81/2026 के तहत वांछित अभियुक्त मो. एहतेशाम (25 वर्ष) पुत्र सगीर अहमद तथा अबु उजैफा (19 वर्ष) पुत्र समसुलेन, दोनों निवासी अहमदपुर असरौली, थाना पूरामुफ्ती, को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बमरौली मोड़ स्थित शुद्ध डेयरी के सामने गली से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मो. एहतेशाम के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके बाद संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद एहतेशाम के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अबु उजैफा का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है और उसके विरुद्ध भी संबंधित थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्यवाही को थाना पूरामुफ्ती पुलिस और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जाएगी।

Post a Comment

0 Comments