रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार
कौशाम्बी : विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत आलमचंद ग्राम सभा में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मिलन केंद्र प्रमुख वीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने "वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ" का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सोनी सहित शिवम, आसरे, संदीप कुमार, मेवालाल, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, मनदीप तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments