रिपोर्ट-विनय गुप्ता
प्रयागराज : बैहराना क्षेत्र में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए महापौर गणेश केसरवानी देर रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या के तत्काल समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली। महापौर ने क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए प्रयास शुरू किए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद आकाश सोनकर एवं पूर्व पार्षद जगमोहन गुप्ता भी मौजूद रहे और जलभराव की समस्या दूर कराने में सहयोग किया। बैहराना क्षेत्र में बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
देर रात महापौर के मौके पर पहुंचने से स्थानीय लोगों को समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी। महापौर ने संबंधित लोगों को जल निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
0 Comments