Ticker

6/recent/ticker-posts

आलमचंद में स्थापित हो महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष से मांग...

रिपोर्ट-वीरेन्द्र कुमार 

कौशाम्बी : आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर को पत्र सौंपकर पहल की मांग की है। ग्राम नरना उर्फ आलमचंद निवासी वीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने दिए गए पत्र में बताया कि उनके गांव में कई वर्षों से महर्षि वाल्मीकि जयंती भव्य रूप से मनाई जाती है। इस आयोजन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से वाल्मीकि समाज के लोग एकत्रित होते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों की लंबे समय से इच्छा है कि ग्राम सभा आलमचंद अथवा जनपद कौशाम्बी के किसी प्रमुख चौराहे पर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। महर्षि वाल्मीकि को रामायण के रचयिता और आदि कवि के रूप में सम्मानित किया जाता है। समाज के लोगों का कहना है कि उनकी प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन और साहित्य से प्रेरणा मिलेगी तथा समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को सम्मान मिलेगा।

वीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने जिला पंचायत अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वाल्मीकि समाज की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत निधि अथवा प्रशासनिक सहयोग से महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना होने से वाल्मीकि समाज सहित क्षेत्र के लोगों में गौरव की भावना बढ़ेगी। समाज के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Post a Comment

0 Comments