Ticker

6/recent/ticker-posts

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला की मौत...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी‌ : महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया गया कि मकान गिरने के दौरान महिला मलबे में दब गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची महेवाघाट पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments