रिपोर्ट-विनय गुप्ता
प्रयागराज : बैहराना क्षेत्र में रामदल के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामदल को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से निकाले जाने तथा जुलूस के मार्ग को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किन मार्गों से रामदल निकाला जाए, इस संबंध में सुझाव रखे और आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता रामजी अग्रहरि ने की। इस दौरान महामंत्री रामजी चौरसिया और कोषाध्यक्ष रत्नेश यादव समेत रामदल से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद दिनेश को दी गई है। बैठक में मुख्य रक्षक अजय बंसल, रेल ट्रैक पूर्व पार्षद शिवेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद बबली साहू तथा कार्यवाहक अध्यक्ष अमन साहू (ग्रीन स्वीट हाउस) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में रामदल के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि रामदल के दौरान सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
0 Comments