समाचार एजेंसी

शासन ने शनिवार को आ रहे अयोध्या फैसले को लेकर सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान व प्रशिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव सूचना व गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और प्रशिक्षण केंद्र शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगे। मंगलवार को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश पहले से ही घोषित है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस तरह अब स्कूल और कॉलेज 13 नवंबर को ही खुल सकेंगे।
इससे पहले डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था बनाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। केंद्र से इन जिलों में तैनाती के लिए अतिरिक्त पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स मांगा गया है। कम्यूनिटी पुलिसिंग के जरिये प्रदेश में पुलिस और जनता के बीच की दूरी पाटने के प्रयास किए जा रहे हैं, बंद हो सकती हैं इंटरनेट सेवाएं, डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम हैं। मगर, कुछ खुराफाती इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। इसीलिए फैसले के समय जरूरत पड़ने यह कदम उठाया जा सकता है ।
0 Comments