रिपोर्ट-गजेंद्र सिंह
झांसी : जनपद में मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम घाट कोटरा निवासी भगवान सिंह जी दिव्यांग विगत कई वर्षों से एक झोपड़ी में रहकर अपना जीवन अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे है, अनेको बार प्रशासन को अवगत करा कर अपने आवास की समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। मऊरानीपुर प्रशासन के द्वारा ना तो इन्हें आवास की समस्या का कोई निदान मिला ना ही कोई राशन कार्ड की व्यवस्था उपलब्ध हुई है, भगवान सिंह दिव्यांग के परिवार में 4 बच्चे और एक वृद्ध पिता जी श्री मूरत सिंह जो खाने पीने के लिए परेशान हैं मऊरानीपुर प्रशासन से आग्रह है कि इनकी समस्या का तत्काल प्रभाव से निदान किया जाए ।
0 Comments