Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद के सभी पात्र किसानों को मिले किसान सम्मान निधि का लाभ, अभी तक अधिकत्तर किसानों को नहीं मिला इस योजना का लाभ- प्रेमचंद्र केसरवानी....

रिपोर्ट-मनोज सोनी


कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी ने जिला कृषि विभाग के अधिकारियों से जनपद के सभी पात्र किसानों को शत प्रतिशत किसान सम्मान निधि का लाभ देने की मांग की है, पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र केसरवानी ने इस संबंध में उप कृषि निदेशक कौशांबी को एक ज्ञापन दिया है, दिए गए ज्ञापन में प्रेम चन्द्र केसरवानी ने यह मांग किया कि कौशाम्बी जिले में अभी भी तमाम किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है, कृषि विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि शत प्रतिशत किसानों को लाभ प्राप्त हो, इसी के साथ प्रेम चन्द्र केसरवानी ने मांग किया कि जिले के नकली खाद बीज की बिक्री रोकने के लिए छापामारी की जाए, आत्मा योजना में की जा धांधली की स्थलीय जांच कराई जाय, कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण एवं कृषि यंत्रों की बिक्री की स्थलीय जांच कराई जाय एवं अनुदान में दिए जाने वाले खाद बीज में लाभ प्राप्त किसानों की सूची सार्वजनिक की जाय, इस अवसर पर जिला महासचिव जयदीप सिंह, पंकज सिंह, वेद प्रकाश यादव, पप्पू यादव, मोहम्मद हासन, मोहम्मद अकील, राजू सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे ।


Post a Comment

0 Comments