रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह
झांसी : मऊरानीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को लक्ष्मण दास पेट्रोल पर पैसे मांगने को लेकर ग्राहक और सेल्समैन में कहासुनी हो गई, जिसके बाद ग्राहक द्वारा सेल्समैन के साथ गाली गलौज कर उसकी मारपीट कर दिया, सेल्समैन द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रार्थी प्रमोद कुमार, राजन मौर्य लक्ष्मण दास पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत है वही आज दिनांक 30.8.2020 दिन रविवार को पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी कर रहा था, तभी दोपहर 12 से 1 के बीच भारत श्रीवास, लल्लू श्रीवास मोहल्ला वगा मऊरानीपुर पेट्रोल पंप पर आया और मुझसे 150 रुपए का पेट्रोल अपनी बाइक में डलवाया और जाने लगा उक्त व्यक्ति से जब मैंने पेट्रोल के पैसे मांगे तो उसने मुझे गाली गलौज देना शुरू कर दिया और मुझे मारपीट कर धक्का दे दिया जिससे मशीन की फाउंडेशन से में टकरा गया और जमीन पर गिर पड़ा जिससे मुझे गंभीर चोटें आई हैं और मेरे कंधे की हड्डी में फैक्चर भी हो गया है इसके बाद आरोपी व्यक्ति मुझे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया जोकि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ देखा जा सकता है, वहीं सेल्समेन द्वारा दिए गये प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है ।
0 Comments