रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज सिराथू तहसील क्षेत्र में वन दरोगा और रेंजर की उदासीनता के चलते लकड़ी माफिया हावी है और पेट्रोलिंग, इलेक्ट्रानिक आरा मशीन लेकर दर्जनों मजदूरों के साथ सुबह से हरे पेड़ों की कटान में लकड़ी माफिया निकल जाते हैं, इलाके में प्रतिदिन दर्जनों हरे फलदार पेड़ लकड़ी माफिया और लकड़हारे काट रहे हैं, जिनको बिना ट्रांजिट परमिट के एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा जा रहा है लेकिन बेखौफ तरीके से हरे फलदार वृक्षों के कटान पर वन विभाग के रेंजर और वन दरोगा रोकने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, रविवार के दिन भी कोखराज क्षेत्र से वाहनों में लादकर हरी लकड़ियां ले जाते लोगों ने देखा है लोगों ने इस ओर आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है ।
0 Comments