Ticker

6/recent/ticker-posts

कौंधियारा थाना क्षेत्र में जोकनई, नेवारी गांव के बाहर हो रहा नील गायों का शिकार, शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


प्रयागराज : जनपद में कौंधियारा थाना क्षेत्र के जोकनई, नेवारी गांव के समीप बाहर खेतों में कुछ गौतस्कर और गौमांस की बिक्री करने वाले व्यक्ति अब नील गायों का शिकार करके उनका मांस और खाल बेचने का काम कर रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले इसी गांव के एक व्यक्ति ने जो कि गौतस्करी और मांस बेचने का कार्य करता है, गांव के रहने वाले राजेश सिंह पुत्र अनूप प्रताप का कहना है कि गांव में स्थित गौशाला के समीप आरोपी व्यक्ति ने एक नीलगाय को गोली मार दिया, आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने नीलगाय को मार कर वहीं पर उसकी खाल और मांस को निकाल कर चला गया, जिसकी शिकायत फोटो और वीडियो के साथ गांव के ही निवासी राजेश सिंह द्वारा डायल 112 नंबर समेत स्थानीय थाना में किया गया, शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं किया है, ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर आरोपी पर कानूनी कार्यवाही कराए जाने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments