Ticker

6/recent/ticker-posts

सैय्यद सरावां गैस एजेंसी में उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, एजेंसी मैनेजर गैस बुकिंग और कनेक्शन के नाम पर कर रहा अवैध कमाई...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में चायल सर्किल अंतर्गत सैय्यद सरावां गांव में स्थित इंडेन गैस एजेंसी का संचालक अपनी सेटिंग और ऊंची पकड़ के चलते पूरी तरह से बेलगाम होकर कार्य कर रहा है, इन दिनों कोरोना वायरस का दौर चल रहा है जिसे लेकर सरकार लोगों को जागरूक और इस लाइलाज बिमारी से बचाव करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है वही ऐसे एजेंसी संचालक सरकार के उन्हीं दिशा निर्देशों की धज्जियां खुलेआम उड़ा रहा है, उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस एजेंसी पर गैस बुकिंग एवं नये कनेक्शन के लिए आने वाले ग्राहकों से सुविधा शुल्क के नाम पर अवैध कमाई की जा रही है, उपभोक्ताओं का कहना है नया कनेक्शन लेने पर निर्धारित शुल्क से बढ़ाकर पैसा लिया जाता है, साथ ही वह जब भी गैस बुकिंग कराकर दूसरा सिलेंडर लेने आते हैं तो एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा उनसे निर्धारित मूल्य से बढ़ाकर पैसा मांगा जाता है, सबसे बड़ी चिन्ता की बात तो यह है कि जो एजेंसी के कार्यालय पर देखने को मिली है एजेंसी पर आने वाले लोग पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हैं, जिससे कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ सकता है, उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी कौशांबी का ध्यान आकृष्ट कराकर ऐसे बेलगाम गैस एजेंसी संचालक पर कार्यवाही कराने की मांग की है ।

Post a Comment

1 Comments

  1. यदि कोई व्यक्ति अपना कनेक्शन ट्रांसफर करवाना चाहता है तो ये उसका ट्रांसफर भी नही करते है।

    ReplyDelete