Ticker

6/recent/ticker-posts

उजिहनी खालसा गांव में विद्युत विभाग की कामचोरी और लटकती जर्जर तारों से हो सकता है बड़ा हादसा, ...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में विद्युत विभाग की उदासीनता और कार्यशैली किसी से छिपी नहीं है विद्युत विभाग के कर्मचारी और लाइनमैन अक्सर अपनी अवैध कमाई के चक्कर में गांवों गांव तक पहुंचाई गई हाई वोल्टेज की विद्युत सप्लाई तारों को अक्सर ठीला डाला छोड़ देते हैं जिससे वह जर्जर होकर खराब हो जाते है बाद में उसी को दुरुस्त कराने के नाम पर ग्रामीणों से धन उगाई का काम करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों की इस नाफरमानी का खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ता है ।
विद्युत विभाग की ऐसी ही घटिया कार्यशैली चायल सर्किल के पैगंबरपुर विद्युत उप केंद्र अंतर्गत उजिहनी खालसा ग्राम पंचायत में देखने को मिली है जहां पर दलित बस्ती की ओर लगाई गई हाई वोल्टेज का सप्लाई का तार जर्जर होकर नीचे लटक गए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि इसी लचकते हुए तारों में दौड़ रही विद्युत सप्लाई की चपेट में आकर गांव के मवेशियों की मौत हो जाती है, ग्रामीणों के अंदेशा है किसी न किसी दिन किसी किसान के साथ इन्ही विद्युत की लटकती तारों से दुर्घटना हो सकती है, इस सम्बंध में उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत किया लेकिन अभी तक इन तारों को दुरुस्त नहीं कराया गया है, अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कौशाम्बी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर लटकती तारों को दुरुस्त कराए जाने समेत विद्युत विभाग के लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।

Post a Comment

0 Comments