Ticker

6/recent/ticker-posts

दस शराब भट्टी को पुलिस ने किया तहस नहस, 138 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण हुए बरामद....

रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में शराब का बेखौफ धंधा एक विशेष जाति के लोगों द्वारा लंबे समय से किया जाता है इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ साथ नेताओं को भी है लेकिन शराब के धंधे में लिप्त जाति विशेष के लोगों पर कार्रवाई होने के बाद भी वह शराब के धंधे को बंद नहीं करते हैं  इसे इन्होंने अपना रोजगार बना लिया है, इसी के सहारे वह जीविकोपार्जन करते हैं, शाम को कस्बे के व्यापारियों की दुकान से महुआ खरीद कर ले जाना और उसे भिगोकर के पानी सहित शराब की भठ्ठी पर चढ़ा कर शराब बनाना धंधे बाजो की दिनचर्या बन गई है, कुछ पुलिस जनों की भी कभी-कभी  संलिप्तता की भूमिका उजागर होती है शराब के धंधेबाजो द्वारा बेखौफ तरीके से देसी शराब की बिक्री की जाती है, लेकिन जब मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को हुई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और शराब भट्ठियों को नष्ट करने का निर्देश दिया, जिस पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना पुलिस सक्रिय हुई और शराब के धंधे में लिप्त एक जाति विशेष के लोगों की शराब की भट्ठियों को तहस-नहस कर शराब को नष्ट कराया है ! इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन मे, अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में जनपद के विभिन्न थानो द्वारा 10 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 138 ली0 अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये एवं 3 कुंतल लहन नष्ट किया गया और शराब के धंधे में लगे लोगों की शराब की भठ्ठी  को तहत नहस पुलिस ने कर दिया है ।

Post a Comment

0 Comments