रिपोर्ट - फरहान अहमद
कौशाम्बी : थाना सराय अकिल क्षेत्र के कनैली चौकी अंतर्गत ग्राम कटैया का है ! बताते चले कि इन दिनों पुलिस का खौफ दबंगो को जरा भी नही है। चाहे वह भूमाफिया हो या फिर बालू माफिया सब अपना कार्य बेखौफ कर रहे है ! ताजा मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौकी अंतर्गत ग्राम कटैया का है। जहाँ ग्रामीणों को शासन द्वारा (खसरा न0-427)जमीन दी गई थी।इस जमीन पर ग्राम के ही दबंगो का काफी दिनों से नजर है। पूर्व में भी सराय अकिल थाने में कोई निर्माण न करने का दोनों पक्ष में समझौता हो चुका है। समझौते के बावजूद दबंग मोबिन पुत्र हुसैन,नानक पुत्र हस्सान अहमद, बबलू पुत्र खलील अहमद, और छेदन पुत्र सूफी असलहा से लैस होकर उक्त जमीन को कब्जा करने की नीयत से मौके पर पहुचे।और अवैध निर्माण करवाना सुरु कर दिया। ग्रामीणों के मना करने पर दंबग जान से मारने की धमकियां देते हुए कहा की जहा जाना है जाओ कहकर अपना कार्य कर रहे है।
0 Comments