रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह
झांसी : जनपद के मऊरानीपुर क्षेत्र में एक महिला से अश्लील हरकत कर युवक को बड़ा महंगा मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर के पास का है जब गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे दो महिलाएं पैदल बाजार की ओर जा रही थी तभी उनके पास से गुजरने वाले युवक ने एक महिला से अश्लील हरकत कर दी, इसके बाद महिला ने उस युवक को पकड़कर चप्पलों से जमकर पिटाई की महिला को मारता देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और भीड़ को देखते मनचला युवक महिला से माफी मांगने लगा और मौका देकर वहां से भाग निकला यह दृश्य देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई और सभी तमाशबीन बने रहे किसी के द्वारा महिला की मदद नहीं की गई ना ही पुलिस को सूचना दी गई जिसका फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
0 Comments