रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी: जनपद में चायल विधानसभा के अंतर्गत गौसपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण दो बेटियों संजना और आंचल निवासी गौसपुर और राजकरन काजीपुर की मृत्यु हो गयी थी,
जिसके बाद बुधवार को शोकाकुल परिवारों के बींच पहुँचकर चायल विधायक संजय गुप्ता ने पीड़ित परिवार को शासन द्वारा चार चार लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध करा दी है, साथ ही विधायक संजय गुप्ता ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधा कर आश्वस्त कराया कि इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता है, लेकिन इस दुःख की घड़ी में विधायक संजय कुमार गुप्ता आपके साथ हैं, इस दौरान चायल एसडीम ज्योति मौर्या समेत पुलिस प्रशासन के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे सभी लोगों के बीच में चाइल्ड विधायक संजय गुप्ता ने पीड़ित परिवार के मुखिया को चार लाख का प्रमाण पत्र प्रदान किया सांची अन्य घायलों को भी आर्थिक मदद जल्द मुहैया कराने की बात कही है ।
0 Comments