Ticker

6/recent/ticker-posts

खेत में पानी के गड्ढे में मिला अधेड़ का शव, इलाके में मचा हड़कंप...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के बधवा रजभर गांव में पानी से भरे गड्ढे में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करारी क्षेत्र निवासी राजीव सरोज के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक को मिर्गी के दौरे आते थे और उसका उपचार भी चल रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मामले में नियमानुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रचलित है।

Post a Comment

0 Comments