रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने गुरुवार दोपहर नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा संचालित कान्हा गौशाला मुड़हरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंशों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले गौशाला में बनाए गए काऊशेड का निरीक्षण किया और वहां संरक्षित गोवंशों को केले एवं गुड़ खिलाया। उन्होंने गोवंशों के लिए उपलब्ध पेयजल की व्यवस्था भी देखी। इसके बाद भूसा स्टोर और खाद्य सामग्री कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने गौशाला में रख-रखाव से संबंधित पंजिकाओं को भी देखा। गोवंशों से निकलने वाले गोबर के निस्तारण के संबंध में पूछताछ करने पर अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि गोबर से मशीन के माध्यम से लकड़ी तैयार कराई जाती है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की बाउंड्री के किनारे अतिरिक्त वृक्षारोपण कराने के निर्देश भी दिए।
गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन सिंह से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है तथा आवश्यकता पड़ने पर पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाता है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला में संरक्षित गोवंशों को समय-समय पर हरा चारा और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गौशाला में साफ-सफाई और गोवंशों की देखभाल की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
0 Comments