रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में भ्रमण के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश कटियार का जोरदार स्वागत किया गया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर वरिष्ठ नेता अखिलेश कटियार इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में भ्रमण कर रहे हैं, इसी क्रम में सोमवार को वह जनपद कौशाम्बी के तेरहमील समेत कई गांव का भ्रमण किया, जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर उन्होंने कहा कि इन दिनों पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है, कटिहार ने कहा कि गरीब मजदूर किसान पूरी तरह से बेहाल और परेशान हैं, कोरोना काल से जो उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है उस पर भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, बल्कि उन्हें बेवकूफ बनाकर उनके निजी आर्थिक आजादी को तोड़ने का काम किया है, इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देगी, क्योंकि यह सरकार किसान विरोधी है इसने जुमले बाजो की फौज खड़ी कर रखी है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश कटियार ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है, इस कार्यक्रम में रमाकांत पटेल, सुभाष पटेल, अशोक यादव, चंद्रजीत यादव, समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
0 Comments