Ticker

6/recent/ticker-posts

जन अधिकार पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन....

रिपोर्ट-राजकुमार


कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था बढ़ते अपराध अत्याचार भ्रष्टाचार अन्याय के विरुद्ध विपक्षी दल के नेता सड़कों पर उतरने लगे हैं, लगातार सरकार विरोधी नारे सड़कों पर लगाए जा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार आँख मूंदकर सरकार चला रही है, जिससे प्रदेश में हत्या बलात्कार डकैती की घटनाएं तेजी से बढ़ी है, आम जनता किसान व्यापारी और गरीब वर्ग के लोग बेतहाशा परेशान है, 2 जून की रोटी के लिए लोगों के सामने दिक्कतें है जन अधिकार पार्टी के नेताओं ने जनपद मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा है, इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष शिव भवन कुशवाहा, सुरेश मौर्या, मुकेश कुमार, करण मौर्या, राजू मौर्या, मिथिलेश मौर्या, रमेश चंद्र सरोज, दीपू, मुकेश कुमार, दिलीप राजकुमार, सहित तमाम लोग मौजूद रहें ।

Post a Comment

0 Comments