Ticker

6/recent/ticker-posts

सिराथू क्षेत्र में अवैध आरा मशीनें कर रही हरियाली का विनाश, विभागीय जिम्मेदार की मिली भगत से काटे जा रहे हरे पेड़...

रिपोर्ट-घनश्याम यादव


कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र में जिम्मेदारों की संलिप्तता से हरे फलदार पेड़ों पर रात दिन पेट्रोलिंग आरा मशीन चलाकर हरियाली को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है, एक तरफ सरकार प्रतिवर्ष लाखों पौधों का बृक्षारोपण कर प्रकृति के कोप से बचाने का प्रयास कर रही है,वही कुछ मानवता के दुश्मन हरे पेड़ों पर आरा चलवाकर मानवता का कत्ल करने पर उतारू हैं,आखिर यह खेल किसके सह पर खेला जा रहा है, जानकारी के अनुसार अझुवा क्षेत्र में 2 आरामशीनो को लाइसेंस प्राप्त है जिसमे एक मशीन फिलहाल बंद है वहीं एक मशीन ग्राम सभा केन के जंगलों में चलाई जा रही है जिसमे बड़े बड़े लकड़ी के बोटे देखे जा सकते हैं वो भी हरे शीशम, नीम, आम, महुआ आदि की बोटे देखे जा सकते हैं,सूत्रों के अनुसार यह आरा मशीन का संचालन अवैध है लेकिन अवैध आरामशीन पर कार्यवाही होती नही दिख रही है ।

Post a Comment

1 Comments