Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जी से मुलाकात कर जनपद में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु दिया गया ज्ञापन...

रिपोर्ट-राजकुमार


कौशाम्बी : जनपद में मण्डल प्रभारी प्रशान्त केशरी जी ने जिलाधिकारी मनीष वर्मासे मुलाकात करके जनपद में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन दिया है, जिसमें मांग की है कि इस समस्या से पूरे जनपद के किसान मानसिक व आर्थिक रूप से अत्यंत परेशान हो रहें है, आवारा पशु सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे है मण्डल प्रभारी प्रशान्त केशरी जी ने जिलाधिकारी महोदय को नगर पंचायत सिराथू में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के कारण हो रही परेशानी के संदर्भ में भी अवगत कराया कहा कि यहां से पैदल निकलने हेतु एक अस्थाई मार्ग निर्माण करने की अती आवश्यकता है, जिलाधिकारी महोदय ने दोनों विषयों को सुना व आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु सी डी ओ कौशाम्बी को निर्देशित किया व सिराथू में हो रही समस्या के निदान हेतु रेलवे के अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा वँहा जल्द से जल्द पुल निर्माण हो यह प्रयास हो रहा है और कोई विकल्प निकाला जा सकता है तो उस पर विचार किया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments