Ticker

6/recent/ticker-posts

हनुमान जी का कुंडल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से सफेद धातु का कुंडल बरामद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : कोतवाली पुलिस ने शिव मंदिर से हनुमान जी के कान का कुंडल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सफेद धातु का कुंडल और 230 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को सुलाकी चौराहे स्थित शिव मंदिर से हनुमान जी के कान का एक कुंडल चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी नितिन कुमार पुत्र गोरे महेन्द्र कुमार निवासी 75 नयापूरा, थाना शिवकुटी, प्रयागराज को बुधवार 23 सितंबर को मोती पार्क, बहादुरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 97.5 ग्राम वजन का सफेद धातु का हनुमान जी के कान का कुंडल और 230 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के शीघ्र अनावरण और गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त नगर ने पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गया प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक अंकित यादव, कांस्टेबल राहुल तोमरी, राहुल चौधरी, निखिल कुमार और संजय कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments