Ticker

6/recent/ticker-posts

सराय अकिल थाना क्षेत्र में चकपिनहा गांव के समीप अंतर्जनपदीय बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़, दो बदमाशों को पैर में लगी गोली....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई है फायरिंग में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है, इस मुठभेड़ के बाद बदमाशों के कब्जे से चोरी डकैती का 38 हजार रुपया नगद, अवैध असलहे तथा लाखों के जेवरात पुलिस ने बरामद किये हैं पूछताछ के बाद सभी बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार चायल क्षेत्राधिकारी डॉक्टर केजी सिंह को शनिवार की शाम सूचना मिली कि कई अंतर्जनपदीय बदमाश चकपिनहा गांव के समीप बंद पड़े ईंट भट्ठे पर बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, खबर मिलते ही सराय अकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी सर्वेश सिंह को टीम के साथ बुला लिया, इसके बाद बदमाशो की घेराबंदी कर दी गई, पुलिस टीम को आते देख कर बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसपर पुलिस को भी जवाबी कार्यवाही करनी पड़ी, इस दौराने कार्यवाही में आमिर पुत्र नूर खान और फकरुद्दीन पुत्र अहमददीन निवासी गांव चिरचिटा शेरगढ़ी थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इन दोनों के साथ इन्हीं के गांव के रहने वाले बदमाश गुफरान पुत्र शेर मोहम्मद, शैफ उर्फ लंबू पुत्र नूर खान और राजू पुत्र रऊफ खान निवासी बरगढ़ जिला चित्रकूट, मोनू उर्फ अजय केसरवानी निवासी करैला बाग बालू मार्केट करेली जिला प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया ।

जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह बदमाश कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ सहित यूपी के अन्य जिलों से लेकर झारखंड  तक चोरी डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं, इनके खिलाफ जनपद के सराय अकिल, कौशाम्बी थाना में चोरी, डकैती के तीन अपराध जबकि प्रयागराज में एक और झारखंड में कई मामले दर्ज हैं, इन बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, 38 हजार रुपया नगद, 50 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी के गहने बरामद किए हैं, बरामद माल कहां की घटना से संबंधित है इसका पता लगाया जा रहा है, मोनू उर्फ अजय केसरवानी को छोड़कर शेष सभी बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है, पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह, दरोगा रजनीकांत राजपूत, हनुमान प्रताप सिंह, आलोक कुमार, आरक्षी सूरज कुमार व एसओजी प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह, आरक्षी मनोज कुमार यादव, सरताज अहमद, मनीष कुमार, सुरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार आदि को पुरस्कृत करने की बात कही है ।


Post a Comment

0 Comments