Ticker

6/recent/ticker-posts

कोविड गाइड लाइन पर चलेगा पोषण माह अभियान, राष्ट्रीय पोषण माह में प्रधान भी निभाएं जिम्मेदारी- जिलाधिकारी...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह


महोबा : जनपद में 7 सितंबर 2020 को कोरोना संक्रमण में कुपोषण घातक साबित हो सकता है, इसकी वजह से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता है, जिससे उसकी कार्य क्षमता घटती है इसका दुष्परिणाम अंततः उस व्यक्ति के साथ-साथ परिवार, समाज एवं देश को भी भुगतना पड़ता है, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरे माह अभियान चलाया जाएगा, यह बातें जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह पर आईसीडीएस विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में कहीं है, जिलाधिकारी ने कहा की गर्भ से लेकर शिशु के व्यस्क होने तक पोषण संवर्धन कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, इसके बावजूद भी समाज के कई स्तरों पर शिशु एवं मातृ कुपोषण की स्थिति विद्यमान है। इसकी मूल वजह जागरुकता की कमी है। लोगों के बीच जागरुकता उत्पन्न कर इस स्थिति में सुधार लाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कुपोषण अभिशाप से कम नहीं है कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण, संदर्भन व प्रबंधन के साथ लोगों में स्वच्छता, सही तरीके से जीवन यापन करने के तरीके एवं पोषण कार्यक्रम की जानकारी देनी जरूरी है, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कांत सिन्हा ने कहा कि गृहभ्रमण के दौरान आठ जांचों के बारे में विस्तार से बताएं, संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को प्रेरित करें। प्रसव के 1 घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान कराना, छह महीने तक सिर्फ मां का दूध बच्चों को देना, छह महीने के बाद पौष्टिक पूरक आहार देने संबंधी बातों को लोगों तक पहुंचाएं, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधान भी इसमें सहयोग करें, कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, बीएसए महेंद्र कुमार सिंह, आईआईओएस सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, सीडीपीओ यासमीन जहां, कमलेश, रीता, सुनीता चैरसिया, आंगनबाड़ी अंजना शर्मा, कल्पना, गीता, स्वस्थ्य भारत प्रेरक सुशील कुमार इत्यादि उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments